स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा-भाव के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने जनसेवा, शांति-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा संवेदनशील पुलिसिंग के महत्व पर बल देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
संकल्प कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments