ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश | लखनऊ ✍️
लखनऊ। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक नाबालिग की जान ले लेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। पारा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग की अपहरण कर गला दबाकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए सुनसान स्थान पर फेंक दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पारा पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आशिक, अंशू, वैभव और रिशू बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदली, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इस पूरे मामले का सफल अनावरण इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments