शाहजहांपुर, 28 जनवरी।
निशुल्क दलहन बीज मिनीकिट योजनान्तर्गत बुधवार को कार्यालय उप कृषि निदेशक, शाहजहांपुर के सभागार में जायद उर्द एवं मूंग मिनीकिट के वितरण हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। ई-लॉटरी का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), शाहजहांपुर की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी श्री विकास किशोर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार, प्रगतिशील कृषक श्री वीरपाल, श्री महेन्द्र कुमार दुबे सहित जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आए कृषक उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जायद मूंग मिनीकिट के लिए निर्धारित 40 के लक्ष्य के सापेक्ष 491 कृषकों ने बुकिंग कराई, जबकि जायद उर्द मिनीकिट के 40 के लक्ष्य के मुकाबले 966 कृषकों ने आवेदन किया। लक्ष्य से कहीं अधिक बुकिंग होने के कारण पात्र कृषकों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया।
ई-लॉटरी के माध्यम से योजना के अंतर्गत कुल 80 कृषकों (40 उर्द एवं 40 मूंग) का चयन किया गया। चयनित कृषकों के मोबाइल नंबर पर सूचना संदेश भी प्रेषित कर दिए गए हैं।
चयनित कृषक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संबंधित राजकीय कृषि बीज भण्डार से संपर्क कर ससमय बीज मिनीकिट प्राप्त कर लें, जिससे जायद फसलों की बुवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments