शाहजहांपुर | 23 जनवरी 2026
मेरा युवा भारत शाहजहांपुर, जिला प्रशासन एवं संकल्प भारत शोध न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व भावना के विकास हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंशिका यादव ने प्रथम स्थान, अलवीरा यासीन खान ने द्वितीय स्थान, दिव्यांश शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सानिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रगति मौर्य प्रथम, निदा द्वितीय, अथर्व वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं तथा अभिषेक प्रताप सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में इतिहासकार डॉ. विकास खुराना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन “दिल्ली चलो” और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे नारों के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने के लिए समर्पित रहा।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी ने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की स्वतंत्रता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित प्रयास किए। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
संकल्प भारत शोध न्यास के संस्थापक डॉ. स्वप्निल यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से सेना में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने का आह्वान किया।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिवाजी गुप्त एवं भावेश मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित हरि मिश्रा ने किया तथा आभार संयोजक प्रिया श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में काजल यादव, विवेक कुमार, शिवप्रकाश दीक्षित, अंजली गुप्ता, अनुराग यादव, पवन सिंह, आशुतोष शुक्ला, अपूर्व मिश्रा, जाहिद आलम, हिमांशु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments