Breaking News

मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण, उत्कृष्ट गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के निर्देश


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं आधुनिक खेल अवसंरचना के मानकों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय के ध्वज, अभिवादन वाक्य (मोटो), विद्यार्थियों के परिधान तथा आधिकारिक प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।


यह उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश का यह प्रथम खेल विश्वविद्यालय प्रदेश को खेल उत्कृष्टता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक स्टेडियम, प्रशिक्षण परिसर, छात्रावास, अकादमिक ब्लॉक तथा खेल विज्ञान (स्पोर्ट्स साइंस) से संबंधित आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाएगा।

Post a Comment

0 Comments