नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ।

भारत माता के महान सपूत एवं स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रदेश की जनता की ओर से वे नेताजी के श्रीचरणों में नमन करते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में नेताजी के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की प्रेरणा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।



Previous Post Next Post