Breaking News

कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 24 जनवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजघाट तिराहे से मोहल्ला यूनुसखेल जाने वाले कच्चे रास्ते पर, गर्रा नदी के पास पुलिया के निकट से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रचित कनौजिया पुत्र महेश कनौजिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला मस्जिदगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 31/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुशांत रावत, हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद खां एवं कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments