संवाददाता: सुधीर सिंह कुम्भाणी | सीतापुर
सकरन (सीतापुर)। भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम यूनिट लहरपुर के तत्वावधान में गोडियन पुरवा चौराहे पर विशाल बहुजन समाज भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक मुलायम सिंह गौतम के सफल संयोजन में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अनीस गाजी, मुख्य मंडल प्रभारी पप्पू राजवंशी, मनोज, अशोक, राकेश जाटव, शिवम भार्गव, कपिल भार्गव, श्यामू जाटव, विकास गौतम, मिथलेश कुमार भारती, विनीत लोधी, राकेश राजपूत, डॉ. रिंकू भार्गव, राम अवतार, गोविन्द चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।
सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन एकता पर जोर देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments