ब्यूरो रिपोर्ट | सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर)। कस्बा सकरन स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में श्री रामचंद्र जी ट्रस्ट यज्ञ समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
बैठक की शुरुआत समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण के साथ की गई। इसके उपरांत आगामी सात दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार यह महायज्ञ 12 मार्च से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रवचन हेतु मुकेश कुमार अवस्थी (सकरन), प्रद्युम्न कुमार शास्त्री (बकहुआ बाजार), मीनाक्षी दीक्षित (लखीमपुर खीरी), सोनम व्यास (बाराबंकी) की सहभागिता रहेगी। वहीं झांकी प्रस्तुति के लिए अनुराग म्यूजिकल ग्रुप बरेली तथा यज्ञाचार्य के रूप में पंडित जितेंद्र कुमार शुक्ला (सकरन) उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र वर्मा, राहुल मिश्रा, गौरव गुप्ता, अवधेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, रामचंद्र यादव, मन्नालाल यादव, सुधाकर मिश्रा, बबलू वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments