जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी थाना प्रभारी सतीश राठौर को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा थाना प्रभारी सतीश राठौर को पदक धारण कराया गया।
इस सम्मान से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। यह पदक पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
श्रेणी
लखनऊ
