Breaking News

काकोरी में कार हादसा, दो घायल; एक का पैर फैक्चर

 

ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ

लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घूरघूरी तालाब चौकी के शिवरी चौराहे पर एक वेगनार कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

सूत्रों के अनुसार घायलों में से एक व्यक्ति के पैर में फैक्चर हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ लोगों ने कार चालक को वाहन से निकालकर मौके से हटा दिया। वाहन नौशाद (निवासी—गद्दी खेड़ा) के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वाहन संख्या UP32 DL 1649 बताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सवाल उठाया है कि प्रतिबंध के बावजूद चालक ने शराब कहां से और कैसे प्राप्त की। इसे लेकर अवैध शराब बिक्री और प्रशासनिक लापरवाही पर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोगों ने दोषी चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई तथा अवैध शराब आपूर्ति पर कठोर कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments