ब्यूरो रिपोर्ट: शौकत गाज़ी, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी में व्यापारी को धमकाकर रंगदारी मांगने और बम फेंककर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैंग बनाकर लूट के प्रयास का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले लूट का प्रयास किया था और लूटे गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर व्यापारी से रंगदारी मांगते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने व्यापारी की बिल्डिंग पर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की।
गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रेश कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, राज, मोनू और अंकित शामिल हैं।
इस कार्रवाई को SHO दुबग्गा श्रीकांत राय के नेतृत्व में दुबग्गा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments