शाहजहाँपुर, 27 जनवरी।
नगर निगम, शाहजहाँपुर द्वारा ‘मेरा शहर–मेरा घर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने की। जनसुनवाई प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक SAMBHAV (Systematic Administrative Mechanism Bridging Happiness & Value) कार्यक्रम के तहत संपन्न हुई।
जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई दिवस में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता (सिविल) आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments