शाहजहाँपुर, 27 जनवरी।
आगामी ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जुलूस की रिहर्सल के लिए लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटियों की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, बैरियर प्वाइंट, पिकेटिंग व्यवस्था, हाई रिस्क एवं संवेदनशील स्थानों की पहचान, पैदल गश्त मार्ग, पुलिस बल की तैनाती तथा एम्बुलेंस एवं फायर यूनिट की उपलब्धता का बारीकी से अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि—
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर आमजन को पूर्व सूचना देने तथा जुलूस के दौरान जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए यातायात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं आयोजन से जुड़े लोगों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आयोजनकर्ताओं से भी संवाद कर तैयारियों का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जुलूस के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएंगी।
0 Comments