शाहजहाँपुर।
जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 28 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रधान लिपिक शाखा सहित अन्य शाखाओं में उपलब्ध अभिलेखों, लंबित मामलों, शाखा-वार निस्तारण की स्थिति, फाइल प्रबंधन प्रणाली, डाटा प्रविष्टि कार्य, पत्रावलियों के रखरखाव तथा कार्यालयीन अनुशासन का गहन परीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, पारदर्शिता तथा त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाया जाए तथा सभी कर्मचारी निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के माध्यम से कार्यालयीन व्यवस्थाओं को मजबूत करने एवं पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments