शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 01 वारंटी अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र नन्द किशोर, निवासी मोहल्ला अजीजगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को दिनांक 28 जनवरी 2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 389/24, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments