शाहजहाँपुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सदर बाजार में समस्त विवेचकगणों का अर्दली रूम लिया गया।
अर्दली रूम के दौरान विभिन्न मामलों की विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विवेचकों को विवेचना के दौरान साक्ष्यों के समुचित संकलन, समयबद्ध कार्यवाही एवं विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विशेष रूप से पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त विधिक कार्यवाही करने तथा अभिलेखों के सही एवं अद्यतन संधारण पर जोर दिया गया।
अर्दली रूम के माध्यम से शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूती मिले और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments