शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमतधाम परिसर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने हनुमतधाम परिसर, आसपास के मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति को मजबूत करना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के गश्त कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments