शाहजहांपुर, 02 जनवरी।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गन्ना किसान डिग्री कॉलेज, पुवायां की प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित बी.एससी. एग्रीकल्चर कक्षाओं के संचालन हेतु मान्यता प्रक्रिया, भवन निर्माण की प्रगति तथा कॉलेज में प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कॉलेज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर कृषि कार्य हेतु दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) उपयोग में लाने के निर्देश भी दिए, जिससे संस्थान की शैक्षणिक और व्यावहारिक गतिविधियों को मजबूती मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments