लखनऊ।
कुड़िया घाट क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिमी के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान चौक क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास ने अपनी टीम के साथ कुड़िया घाट इलाके में वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों को मौके पर ही नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कड़ी चेतावनी भी दी गई।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला और आमजन में पुलिस की सख्ती का संदेश गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments