शाहजहांपुर।
एस.एस. कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षुओं के लिए व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
स्वागत भाषण में प्रो. प्रभात शुक्ल ने व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महाविद्यालय के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा ने कहा कि आज सूचना का भंडार उपलब्ध है, किंतु उसमें से सही सूचना का चयन कर उसका सही समय पर उपयोग करना ही सफलता की कुंजी है। जो व्यक्ति इस कौशल को विकसित कर लेता है, उसके लिए सफलता प्राप्त करना सहज हो जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवनीत तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आंतरिक प्रेरणा का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुसार विषयों का चयन अत्यंत सावधानी से किया जाना चाहिए। शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की तैयारी हेतु विषयों की समन्वित तैयारी एवं स्वयं के बनाए गए नोट्स अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री पुनीत मिश्रा ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन, विषय की गहन जानकारी एवं आवश्यक कौशलों का होना अनिवार्य है। वहीं ए.आर.पी. श्री हरिकिशोर दीक्षित ने कहा कि व्यावसायिक जीवन में अनुशासन का सर्वोपरि महत्व है तथा शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा होना चाहिए।
ए.आर.पी. सचिन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पाठ्यक्रम की बारीकियों को समझकर यदि ईमानदारी से प्रयास किया जाए, तो लक्ष्य प्राप्त करना निश्चित है। आत्मअनुशासन और समय प्रबंधन से कोई भी सफलता से वंचित नहीं रह सकता।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. बृज निवास ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विभाग के शिक्षक डॉ. राहुल कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीना शर्मा, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, श्री अमित गुप्ता, श्री सौरभ मिश्रा, श्री राजीव यादव, श्री रोहित सिंह, श्री राम औतार सिंह, सुश्री रेनू बहुखण्डी, श्रीमती नेहा, डॉ. प्रियंका शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments