शाहजहांपुर, 13 जनवरी 2026।
कलेक्ट्रेट शाहजहांपुर में दिनांक 13 अक्टूबर 1992 से कार्यरत श्री अनूप कुमार सक्सेना (प्रधान सहायक), आयु 59 वर्ष, के दिनांक 12/13 जनवरी 2026 की रात्रि में हुए असामयिक निधन पर कलेक्ट्रेट परिसर में गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सक्सेना का निधन कलेक्ट्रेट परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में कलेक्ट्रेट परिवार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के साथ खड़ा है।
शोक सभा के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments