शाहजहांपुर, 28 जनवरी।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी दी कि जनपद के समस्त नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत संचालित एमआरएफ (MRF) सेंटरों पर कूड़े-कचरे का नियमित निस्तारण किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि नालों पर स्क्रीन अथवा जाल लगवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कचरा नदियों में न जाए। साथ ही अपशिष्ट जल शोधन की कार्यवाही भी प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए गए।
नगर सीमा में बढ़ते वायु प्रदूषण एवं औद्योगिक प्रदूषण की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, सी एंड डी वेस्ट सहित अन्य अपशिष्ट प्रबंधन की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान के दृष्टिगत सभी विभागों को उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। वहीं गंगा समिति के अंतर्गत गंगा ग्राम समितियों को सक्रिय करने, मंदिरों से निकलने वाले फ्लोरल वेस्ट के पुनर्चक्रण हेतु स्वयं सहायता समूहों को नामित करने तथा जनपद की नदियों को निर्मल व अविरल बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास करने के आदेश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments