पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 अभियान एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 02.11.2025 को वादिनी द्वारा अपने पुत्र अमर की हत्या किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0–646/25, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 25.01.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा पुवायां रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र जगदीश गदियाना चुंगी के पास भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ एवं जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम दीपक पुत्र जगदीश, निवासी 132 केवी पुवायां रोड, बाईबाग कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर बताया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कारण बताकर हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
मु0अ0सं0– 646/25
धारा – 103(1)/351(3) बीएनएस
थाना – सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर।
दिनांक 25.01.2026,
समय लगभग 13:50 बजे,
स्थान – गदियाना चुंगी के पास, थाना सदर बाजार।
0 Comments