जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी थाने में उस समय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली, जब ज्वाइंट कमिश्नर अपर्णा कुमार ने अचानक थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। ज्वाइंट कमिश्नर के थाने पहुंचने पर पुलिस बल ने सलामी देकर उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान एसीपी काकोरी शकील अहमद और इंस्पेक्टर सतीश राठौर सहित थाना पुलिस मौजूद रही। ज्वाइंट कमिश्नर ने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा थाना व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
ज्वाइंट कमिश्नर के अचानक निरीक्षण को पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
श्रेणी
लखनऊ

