वृंदावन (मथुरा)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मथुरा के पावन धाम वृंदावन स्थित भगवान श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धा भाव से भगवान श्री बांके बिहारी जी के चरणों में शीश नवाया और उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि तथा नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
0 Comments