शाहजहांपुर, 23 जनवरी 2026।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहांपुर में 26 जनवरी को सभी प्रकार की आबकारी दुकानें पूर्ण दिवस बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के प्राविधानों के अंतर्गत 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को देशी शराब, कम्पोजिट मदिरा, भांग की थोक एवं फुटकर दुकानें, मॉडल शॉप, एफ.एल.-6/7 बार, डिनेचर्ड स्प्रिट के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन, एफ.एल.-16/17/एम.ए.-4 तथा एफ.एल.-9/9ए की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार के शुल्क, अभिकर अथवा प्रतिफल में कोई छूट प्रदान नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments