शाहजहाँपुर | 24 जनवरी 2026
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार एवं महिला थाना के पुलिस बल के साथ सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, व्यस्त मार्गों, बैंक व एटीएम परिसरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की निरंतर निगरानी तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया।
गश्त के दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जाए तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बीट स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने की अपील की गई।
पुलिस की इस प्रभावी पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
0 Comments