जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, सदर, पुवायां, तिलहर, यातायात तथा नगर सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनसे शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही नागरिकों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित गश्त, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments