स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर | 24 जनवरी 2026
आगामी होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार परिसर में पुलिस बल के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, मार्ग डायवर्जन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता तथा जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अराजकता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

