शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए खेलते समय घर से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं (उम्र लगभग 7 वर्ष व 4 वर्ष) को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला सरदार नगर निवासी विजय श्रीवास्तव पुत्र काशीनाथ श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को लगभग शाम 5:30 बजे थाना जलालाबाद पर सूचना दी गई कि उनकी दोनों पुत्रियां खेलते समय अचानक घर से लापता हो गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बच्चियां नहीं मिलीं।
सूचना मिलते ही महिला मिशन शक्ति केंद्र, थाना जलालाबाद पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कस्बा क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप एक घंटे के भीतर दोनों बच्चियों को शकील चेयरमैन वाली गली से सकुशल बरामद कर थाना लाया गया।
इसके पश्चात परिजनों को सूचना देकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया। अपनी बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य से पुलिस की संवेदनशीलता, सतर्कता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
0 Comments