आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ थाना खुदागंज क्षेत्रांतर्गत विस्तृत पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि गश्त के समय पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाई जाए, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आमजन से संवाद भी स्थापित किया गया। नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण को प्रभावी रूप से कायम रखा जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments