ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुम्भाणी | सीतापुर
बिसवां/सीतापुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, बिसवां के चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार कृपाशंकर वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। निर्धारित समय सीमा तक अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका चयन निर्विरोध घोषित किया गया।
सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे कृपाशंकर वर्मा ने बिसवां विधायक निर्मल वर्मा के साथ तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
निर्वाचन के उपरांत कृपाशंकर वर्मा ने कहा कि किसान हित हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी और सहकारी बैंक को किसानों के लिए और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, विधायक निर्मल वर्मा, समाजसेवी मनोज कुमार जैन ‘मन्नू’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा (प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सकरन), पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पंकज गुप्ता, अमर बाजपेई, किसान नेता रामचंद्र उर्फ सुकई मुन्ना, प्रस्तावक राजबाबू, अवध बिहारी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को बधाई दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments