शाहजहाँपुर, 20 जनवरी।
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्यालागढ़ निवासी सोनू उर्फ रोनू कश्यप की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर अखिल भारतीय कश्यप महासभा सम्बद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति, सिजई-शाहजहाँपुर ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 8 जनवरी 2026 को सोनू उर्फ रोनू कश्यप अपने घर से बाइक खरीदने के उद्देश्य से आटो से जा रहे थे। रास्ते में आटो चालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया, उनके पास मौजूद नकदी लूट ली और मारपीट के बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। संगठन का आरोप है कि यह एक अत्यंत जघन्य और अमानवीय हत्या कांड है, जिसमें शामिल अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
महासभा ने पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने और लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना से पूरे प्रदेश के कश्यप/निषाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में बताया गया कि मृतक सोनू उर्फ रोनू कश्यप अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी हत्या के बाद परिवार आर्थिक एवं मानसिक संकट से जूझ रहा है। परिवार में बुजुर्ग मां और एक बहन हैं, जो घटना के बाद भय और सदमे में हैं।
कश्यप/निषाद समाज ने सरकार से मांग की है कि—
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मृतक को न्याय नहीं मिला तो कश्यप/निषाद समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर अखिल भारतीय कश्यप महासभा के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप सहित समाज के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments