शाहजहाँपुर, 22 जनवरी।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान थाना सदर बाजार पुलिस एवं महिला थाना पुलिस बल संयुक्त रूप से मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, व्यस्त मार्गों, बैंक व एटीएम परिसरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
गश्त के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की निरंतर निगरानी और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में लगातार विजिबिलिटी बनाए रखें, दिन एवं रात्रि गश्त को और प्रभावी करें, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की इस सक्रिय पहल से जनसामान्य में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। नागरिकों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए सहयोग और विश्वास व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments