ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली | लखनऊ
लखनऊ। थाना दुबग्गा क्षेत्र अंतर्गत मौरा तकिया बरावन कलां में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मो. हुसैन, रियाज, शादाब, सिराजुद्दीन, मोहम्मद कैफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मस्जिद के इमाम नक्की साहब की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मस्जिद के जिम्मेदार मो. हुसैन द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments