शाहजहाँपुर | 25 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार, शाहजहाँपुर में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हास्य, वीर और ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से बंदियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कवि सम्मेलन में सीतापुर से कवयित्री श्रीमती पिंकी प्रजापति, बाराबंकी से हास्य कवि श्री संदीप अनुरागी एवं श्री अजय प्रधान, बरेली से ओजस्वी कवि डॉ. कमलकांत तिवारी तथा शाहजहाँपुर से डॉ. इन्दु अजनबी एवं श्री विजय तन्हा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंच संचालन श्री उमिरलेश सौमित्र द्वारा किया गया। कविताओं पर बंदियों ने जमकर ठहाके लगाए और वीर रस की रचनाओं पर भारत माता के जयघोष से पूरा कारागार गूंज उठा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी/एफआर श्री अरविन्द कुमार ने बंदियों को प्रसन्न एवं ऊर्जावान बने रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री ओम प्रकाश मिश्रा ने कवियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बंदियों के मानसिक अवसाद में कमी आती है और कारागार का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। उन्होंने जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कारागार के माहौल को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर श्री अनिल विश्वकर्मा, सुभाष यादव, राघवेन्द्र सिंह, के.के. पाण्डेय, पूनम तिवारी, वाकेलाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments