स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 06 किलोग्राम डोडा पोस्त, दो मोबाइल फोन और नगद रुपये बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई दिनांक 15 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कसारी पेट्रोल पंप के पास कच्चे मार्ग से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद सक्सेना (24 वर्ष) निवासी चौरा बगरखेत थाना कलान एवं अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे (20 वर्ष) निवासी जरीयनपुर थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त मिलकर डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त करते थे और इसे ट्रक चालकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बेरोजगारी के चलते इस अवैध कार्य में संलिप्त हुए और डोडा पोस्त को 5,000 रुपये में खरीदकर आगे बेचने जा रहे थे। मुख्य आरोपी अरविंद पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई को जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments