स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित "जनता दर्शन" कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और सामाजिक समस्याएं प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#JantaDarshanUP
शाहजहांपुर
0 Comments