ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक सिंडिकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 23 जनवरी 2026 को इसी सिंडिकेट के दो अन्य अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस गिरोह के कुल चार सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को सब्जी मंडी क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम जियाउद्दीन (29 वर्ष) और मोहम्मद सुहैल (20 वर्ष) बताए। तलाशी में दोनों के पास से कुल 5 पुड़िया अवैध गांजा मिला। आगे की पूछताछ में उनकी निशानदेही पर सचिवालय तिराहा के पास मैदान की बाउंड्री के समीप छिपाकर रखा गया अतिरिक्त गांजा भी बरामद किया गया। कुल बरामदगी 0.956 किलोग्राम गांजा और 830 रुपये नकद है।
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त सिंडिकेट बनाकर गांजा की पुड़िया तैयार कर बेचते थे। जियाउद्दीन के पास से 0.500 किलोग्राम गांजा व 450 रुपये तथा मोहम्मद सुहैल के पास से 0.456 किलोग्राम गांजा व 380 रुपये बरामद हुए।
इस संबंध में थाना विकासनगर पर अपराध संख्या 20/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक जियाउद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जबकि मोहम्मद सुहैल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत यह पहला मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आनन्द कुमार यादव, उपनिरीक्षक गोरे लाल, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी रघुवीर शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments