Breaking News

जिला कारागार शाहजहाँपुर में बंदियों के मनोरंजन हेतु जादू कार्यक्रम का आयोजन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।
आज जिला कारागार शाहजहाँपुर में बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन एवं कारागार परिसर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जादू के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद बरेली से आए प्रसिद्ध जादूगर मोहम्मद फारूक ने रोमांचक एवं मनोरंजक जादू करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर कारागार परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जादू कार्यक्रम का आनंद कारागार के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों ने उत्साहपूर्वक लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर श्री मनीष कुमार सिंह ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी बंदियों के कल्याण एवं मनोरंजन हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आशा व्यक्त की।


इस अवसर पर वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित रस्सा-कसी प्रतियोगिता में विजेता बंदियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे बंदियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कारागार में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण बनाए रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रभारी जेलर श्री अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments