ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार के चलते दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा की ओर से आ रही कार संख्या UP32MY1367 ने आगे चल रही कार संख्या UP70EE0101 को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 1 से 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल चले गए। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
लखनऊ
0 Comments