शाहजहाँपुर, 13 फरवरी 2026।
थाना खुटार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम ने 12 फरवरी 2026 की रात लगभग 11:10 बजे मुखबिर की सूचना पर मैलानी हाईवे से ग्राम चाँदपुर जाने वाले मार्ग पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 106.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में परमजीत सिंह (57 वर्ष) व बलजीत सिंह (32 वर्ष) निवासी मजरा पूरब, जनपद लखीमपुर खीरी तथा सुखदेव सिंह (37 वर्ष) निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) शामिल हैं। इनमें परमजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज रहे हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, उपनिरीक्षक टिंकू कुमार सहित थाना खुटार के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments