लखनऊ।
लखनऊ जिले के गोसाईंगंज क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। CHC गोसाईंगंज से एक अचेत मरीज के संबंध में इमरजेंसी कॉल प्राप्त होने पर एंबुलेंस संख्या UP32 BG 8991 पर तैनात EMT नेकपाल और पायलट धरमराज बिना देरी किए मौके पर पहुंचे।
EMT नेकपाल ने तत्काल मरीज के वाइटल्स की जांच कर ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया तथा ERCP डॉक्टर की सलाह के अनुसार प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद मरीज को सुरक्षित रूप से CHC गोसाईंगंज, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।
मरीज के परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ ने EMT नेकपाल और पायलट धरमराज की सराहना करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्यप्रणाली के लिए आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments