Breaking News

₹1,200 करोड़ से विकसित हो रहा ‘मेडटेक’ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईआईटी कानपुर एलुमनाई का मिल रहा सहयोग: मुख्यमंत्री योगी


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में ₹1,200 करोड़ की लागत से ‘मेडटेक’ का एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सेंटर के विकास में आईआईटी कानपुर के एलुमनाई भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिससे अत्याधुनिक तकनीक, नवाचार और शोध को बढ़ावा मिलेगा। यह केंद्र मेडिकल डिवाइस निर्माण, रिसर्च और स्टार्टअप्स के लिए एक मजबूत आधार बनेगा तथा प्रदेश को हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।



Post a Comment

0 Comments