शाहजहाँपुर, 13 फरवरी।
स्वर्ण जयंती स्टेडियम, ओसीएफ मैदान में 13-14 फरवरी तथा 16-17 फरवरी 2026 को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं खेल अनुदेशकों की ड्यूटी 11 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन, पीटी, क्रिकेट, योग, सुलेख एवं मानचित्रण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के संचालन एवं निर्णायक दायित्व के लिए संबंधित शिक्षकों व अनुदेशकों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएँ। आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधितों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments