ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
पयागपुर, बहराइच। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत चल रहे अभियान की निगरानी हेतु कार्यक्रम प्रबंधक अनुपम शुक्ल एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष द्विवेदी द्वारा एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित नोडल शिक्षकों एवं बच्चों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान दवा सेवन की स्थिति इस प्रकार पाई गई—
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय – 100 में 75 बच्चे
- यूपीएस डायट परिसर – 440 में 303
- केवी इंटर कॉलेज – 2300 में 400
- प्रा.वि. जानकीनगर – 57 में 37
- प्रा.वि. सचौली – 71 में 48
- प्रा.वि. कांधी कुइयां – 52 में 52
- प्रा.वि. पयागपुर – 90 में 50
- प्राथमिक विद्यालय पैतौरा – 112 में 63
- सेंट जेवियर्स विद्यालय – 500 में 150
- इंदिरा मेमोरियल दीप नारायण सिंह इंटर कॉलेज – 1200 में 600
- मामराज राजकीय बालिका विद्यालय – 264 में 230
- यूपीएस नूरपुर भूपगंज – 419 में 198
अभियान के दौरान जो बच्चे दवा सेवन से वंचित रह गए हैं, उन्हें 13 फरवरी को आयोजित ‘मॉप-अप डे’ के अवसर पर दवा खिलाई जाएगी, ताकि सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को दवा अवश्य दिलवाएं।
श्रेणी
बहराइच
