Breaking News

विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रेसवार्ता में बताए बजट के प्रमुख प्रावधान


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट प्रस्तुतीकरण के अवसर पर सदन की कार्यवाही में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में सहभागिता की।

बजट प्रस्तुतीकरण के उपरांत मुख्यमंत्री ने विधान भवन, लखनऊ स्थित तिलक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के माध्यम से उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बजट के मुख्य प्रावधानों, विकास योजनाओं तथा सरकार के लोक-कल्याणकारी संकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने प्रदेश के नवनिर्माण और प्रगति के संकल्प को दोहराते हुए आगामी वर्षों में उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments