स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और मौके पर मौजूद लेखपाल व कर्मचारियों को तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता मिल सके।
मुसाब अज़ीम ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। मौके पर हाकिम, इशहाक शाह, मुमताज़, अशरफ अली, हसीब समेत कई लोग मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments