शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा महानिदेशक-उपाम एवं एसआईआरडी एल. वेंकटेश्वर लू (आईएएस) का दो दिवसीय शाहजहाँपुर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 6:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 9:00 बजे श्री राम चन्द्र मिशन योगाश्रम, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर “कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत” विषय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं अन्य हितधारकों के साथ आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। अपराह्न 2:30 बजे से सायंकाल तक का समय आरक्षित रहेगा तथा रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर स्थित किसी उपयुक्त गेस्ट हाउस में करेंगे।
15 फरवरी 2026 (रविवार) को वे पुनः श्री राम चन्द्र मिशन योगाश्रम में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे राजकीय वाहन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला प्रशासन ने भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments